हाथियों के आने-जाने के रास्ते की दी गई जानकारी

संवाद सूत्र झाड़ग्राम झाड़ग्राम जिला अंतर्गत जामबनी के गिधनी रेंज में वन विभाग व एनजीओ की मद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 08:01 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:17 AM (IST)
हाथियों के आने-जाने के रास्ते की दी गई जानकारी
हाथियों के आने-जाने के रास्ते की दी गई जानकारी

संवाद सूत्र, झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत जामबनी के गिधनी रेंज में वन विभाग व एनजीओ की मदद से क्षेत्र में हाथियों के आवागमन वाले रास्तों के विषय में नागरिकों को जानकारी देने के लिए बोर्ड लगाया गया है। गिधनी रेंज अंतर्गत हिजली, लालबांध, पुड़ालिया, गोदरासोल आदि जगहों पर कई बोर्ड लगाया गया है। वन विभाग के गिधनी के रेंजर बसीरउल आलम ने कहा कि हाथियों के आवागमन वाले रास्तों के विषय में पर्याप्त जानकारी न होने के कारण कई बार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन पुणे स्थित एक एनजीओ की मदद से वन विभाग द्वारा हाथियों के आवागमन वाले रास्ते पर कई बोर्ड लगा दिए गए है। ताकि लोग हाथियों के आवागमन वाले रास्ते के विषय में जान सके। इससे सुरक्षा बंदोबस्त भी मजबूत हुआ है। क्योंकि हाथियों के आने-जाने वाले रास्ते के विषय में जानकारी न होने के कारण ही हादसे होते हैं। रास्ते के विषय में जानकारी होने के बाद नागरिकों को भी अब किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी