गोलीकांड में दो गिरफ्तार, होटल सील

- लंकापाड़ा में की गई थी दो लोगों की हत्या एक की हालत अभी भी नाजुक संवाद सूत्र वी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 08:19 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 06:22 AM (IST)
गोलीकांड में दो गिरफ्तार, होटल सील
गोलीकांड में दो गिरफ्तार, होटल सील

- लंकापाड़ा में की गई थी दो लोगों की हत्या, एक की हालत अभी भी नाजुक संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: रविवार रात को गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रिवयास इयाखा और केशव छेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वीरपाड़ा से सिलीगुड़ी भागने की योजना बना रहे थे। तभी गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त जानकारी जयगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंतल बनर्जी ने दी। बुधवार दोनों को अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर ली जाएगी। जानकारी के अनुसार पुलिस के पूछताछ में रिवयास ने हत्या का आरोप स्वीकार किया। उसने बताया कि वीरपाड़ा के पुराने बस स्टैंड स्थित एक होटल में हत्या की साजिश रची गई थी। इसमें केशव छेत्री और कई लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने उस होटल को सील कर दिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को होटल संबंधित कोई सटीक कागजात नहीं मिले। साथ ही होटल से काफी मात्रा में भूटानी शराब जब्त की। इस मामले में होटल मालिक आशीष प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। होटल अभियान का नेतृत्व वीरपाड़ा के सीआई अमरेश सिंह कर रहे थे। गौरतलब है कि रविवार रात को गोली मारकर दो लोगों की

हत्या कर दी गई थी। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना वीररपाड़ा थाना के अंतर्गत लंकापाड़ा 27/28 नंबर लाइन घटी थी।

chat bot
आपका साथी