हमेशा बड़ों का सम्मान करें-अशोक व्यास

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी श्री श्री राधे सेवा समिति (संतोषी नगर) द्वारा आयोजित श्री राम कथा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 08:52 PM (IST)
हमेशा बड़ों का सम्मान करें-अशोक व्यास
हमेशा बड़ों का सम्मान करें-अशोक व्यास

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : श्री श्री राधे सेवा समिति (संतोषी नगर) द्वारा आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के अवसर पर रामकथा व्यास अशोक व्यास (वृंदावन) ने कहा कि हमें हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। बड़े-बुजुर्गो की सेवा करनी चाहिए। उनकी सेवा करने से जो पुण्य प्राप्त होगा उसकी आप कल्पना भी नहीं कर पाएंगे। आप हमेशा उनकी सेवा करें। उनसे बातें करें। उनके अनुभवों को सुनें। उनके मन की बात को जानें। उनके खाने-पीने का ख्याल रखें। भोजन बनाते समय उनकी पसंद के बारे में भी जान लें। यह कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे शुरू होती है। स्थानीय गंगानगर रोड न. 2 मैदान में कथा का का आयोजन किया गया है। संध्या को रामलीला प्रस्तुत की गई। रामलीला का संचालन कमल कुमार शर्मा (वृंदावन) द्वारा किया गया। कथा आयोजन में समाज सेवी संतोष अग्रवाल, कुलदीप बंसल, अनिल बंसल, प्रदीप बंसल, डा. टोडरमल तिवारी, बिमल डालमिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी