हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर भाजयुमो ने निकाली रैली

-कहा अगर कानून व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार पर लगे राष्ट्रपति शासन -सड़क पर धरना प्रदश्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:50 AM (IST)
हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर भाजयुमो ने निकाली रैली
हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर भाजयुमो ने निकाली रैली

-कहा, अगर कानून व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार पर लगे राष्ट्रपति शासन

-सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रहे नेताओं को पुलिस ने हटाया

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कूचबिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता आनंद पाल की निर्मम हत्या के खिलाफ दार्जिलिंग जिला भाजयुमो की ओर से बुधवार की शाम धिक्कार रैली निकाली गयी। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ कर रहे थे। उनके साथ राजू पाल, सौरव सरकार, विक्रमादित्य मंडल भी अगुवाई में हिस्सेदार बने हुए थे। कंचन देवनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद से राज्य में हिंसा और हत्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भाजपा समर्थकों और नेताओं की हत्या की जा रही है। भाजयुमो की मांग है कि पाल के हत्यारे को जितनी जल्द हो पुलिस गिरफ्तार करें। इसके साथ ही पूरे राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाए। ऐसा नहीं होता है तो केंद्र सरकार राज्यपाल से रिपोर्ट मांगकर तुरंत राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाएं। भाजयुमो इस मामले के खिलाफ तबतक लड़ाई करती रहेगी जबतक पाल के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती है। भाजपा जिला कार्यालय से सरकार विरोधी नारा लगाते हुए रैली सेवक मोड़ होकर वापस हासमी चौक पर आकर सड़क पर धरना देने लगे। पहले से मौजूद पुलिस ने पहले तो सभी से रास्ता से हटने का आग्रह किया जब वे नहीं हटे तो उन्हें जबरन वहां से हटा दिया गया।

chat bot
आपका साथी