अज्ञात कारणों से हुई 28 मवेशियों की मौत

- शहर के रामलीला देवी गौशाला में घटी घटना - उक्त घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ी, स्

By Edited By: Publish:Sun, 27 Nov 2016 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2016 07:43 PM (IST)
अज्ञात कारणों से हुई 28 मवेशियों की मौत

- शहर के रामलीला देवी गौशाला में घटी घटना

- उक्त घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ी, स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे

संवादसूत्र, कालियागंज : शहर के रामलीला देवी गौशाला में अचानक अज्ञात कारणों से 28 मवेशियों के मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इनमें गाय व सांढ़ शामिल है। देखते ही देखते गौशाला में भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही कालियागंज नगरपालिका के अध्यक्ष कार्तिक पाल, कालियागंज थाना पुलिस, बीडीओ मोहम्मद जकारिया, पंचायत समिति के अध्यक्ष नतीन वैश्व, गौशाला के सचिव बिहारी गगड़, अध्यक्ष जगदीश लखोटिया समेट कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मालूम हो कि शनिवार रात को इस गौशाला में मवेशियों की हालत बिगड़ गई थी। देखते ही देखते 28 मवेशियों की मौत हो गई। वही डीएसपी मनोज चक्रवर्ती, एसडीओ रायगंज के टी एन शेरपा भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वर्तमान में कई मवेशियों की हालत खराब है। पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है।

पूरे मामले को देखते ही मवेशियों की मौत का पोस्टमार्टम होने के बाद स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा।

इस बारे में बीडीओ मोहम्मद जाकारिया ने कहा कि विशाक्त भोजन खाने से मवेशियों की मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है। नियम के दायरे में जांच शुरू की गई है।

chat bot
आपका साथी