सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत, सड़क जाम

ब‌र्द्धमान ब‌र्द्धमान शहर के तेजगंज इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में दिव्यांग व्यक्ति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:18 AM (IST)
सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत, सड़क जाम
सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत, सड़क जाम

ब‌र्द्धमान : ब‌र्द्धमान शहर के तेजगंज इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे तनाव देखा गया। आक्रोशित लोगों ने काफी देर तक राजमार्ग जाम कर दिया एवं विरोध प्रदर्शन किया। जिससे कोलकाता से दुर्गापुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया एवं रोड से जाम हटाया। तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ। शव की पहचान महादेव समादार(46) वर्ष के रूप में हुई। जो तेजगंज इलाके का निवासी था।

शनिवार की संध्या वह किसी काम से घर से निकला था। वह पैदल ही राजमार्ग पार कर रहा था। उसी समय एक अज्ञात चार पहिया वाहन उसे धक्का मारकर फरार हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए एवं विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां हर समय दुर्घटना होते रहती है। दुर्घटना रोकने के लिए सड़क किनारे वाच टावर भी लगाया गया है। लेकिन नजरदारी के अभाव में वाच टावर रहते हुए भी दुर्घटना कम नहीं हो रही है। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया एवं नजदारी तेज करने का आश्वासन पुलिस ने दिया। तब जाकर लोगों ने जमा हटाया।

chat bot
आपका साथी