चुनाव नहीं लड़ेंगे जदयू प्रत्याशी विजय प्रसाद सिंह

कुल्टी आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी कुल्टी के 70 वर्षीय विजय प्रसाद सिंह ने शार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 06:09 PM (IST)
चुनाव नहीं लड़ेंगे जदयू प्रत्याशी विजय प्रसाद सिंह
चुनाव नहीं लड़ेंगे जदयू प्रत्याशी विजय प्रसाद सिंह

कुल्टी: आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी कुल्टी के 70 वर्षीय विजय प्रसाद सिंह ने शारीरिक अस्वस्थता के कारण चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। उनके इस घोषणा से टीएमसी एवं भाजपा ने राहत की सांस ली है। सिंह ने कहा कि इस बार निश्चित तौर पर जनता टीएमसी एवं भाजपा से ऊबकर विकल्प की तलाश में थी। इसी कारण आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जदयू से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। परंतु शारीरिक अस्वस्थता के कारण वे चुनाव लड़ने में असमर्थ है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इससे पूर्व विजय प्रसाद सिंह 2011 में आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी