पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, भाजपा के पास नहीं शहरी विकास की सोच

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास शहरी विकास की सोच नहीं है। इसीलिए विकास का अभियान लड़खड़ा गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 02:52 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 02:52 PM (IST)
पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, भाजपा के पास नहीं शहरी विकास की सोच
पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, भाजपा के पास नहीं शहरी विकास की सोच

काशीपुर, [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के पास शहरी विकास की सोच नहीं है। इसीलिए विकास का अभियान लड़खड़ा गया है। जहां-जहां भाजपा के मेयर रहे हैं, वहां-वहां उनकी शहरी विकास की सोच नकारात्मक रही है। भाजपा सरकार शहरी विकास की बात तो करती है, मगर वह कांग्रेस मेयर के साथ भेदभाव करती रही है। शहरी विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। 

पूर्व सीएम रावत ने गुरुवार को रुद्राक्ष गार्डन में नगर निगम के मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी मुक्ता सिंह व पार्षद पदों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से पहले काशीपुर नगर निगम की जीत की नई शुरुआत होगी। इसके लिए मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि  इस जीत के अभियान में कार्यकर्ताओं को जोश खरोश के साथ लगना होगा। लोकतंत्र में जीत की आदत डालनी होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होने की जरूरत है। उम्मीद है कि काशीपुर में मेयर को संगठित होकर जिताएंगे। मेरा यहां मकान नहीं है। यदि मुक्ता को यहां की मेयर बना देंगे तो मेरा भी यहां मकान हो जाएगा।

जनता को गुमराह कर रही बीजेपी सरकार

उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने नगर निगम में शामिल नए गांवों में कुछ साल के लिए टैक्स में छूट देने की बात की है। भाजपा को पता होना चाहिए कि एक ही व्यवस्था में अलग-अलग कानून नहीं बनते हैं। टैक्स में छूट देने के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रही है। दिल्ली व देहरादून पर गौर करें तो वर्ष 2017 में रुद्रपुर में प्रधानमंत्री ने किसान का कर्ज माफ करने की बात कही थी, राज्य में डबल इंजन की सरकार बनवा दो।

डबल इंजन अभी तक नहीं हुआ स्टार्ट 

डबल इंजन की सरकार बन गई, मगर अभी तक डबल इंजन स्टार्ट तक नहीं हुआ। इंजन तो धुंआ ही छोड़ रहा है। भाजपा मुंह से बहादुर है, जबकि कांग्रेस नम्र स्वभाव की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में चुनाव में वादा किया था कि केंद्र में सरकार बनने पर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डाले जाएंगे, मगर साढ़े चार साल होने पर भी किसी के खाते में 15 रुपये तक नहीं डाले गए। जब भाजपा के लोग वोट मांगने आते हैं। तो उनसे कहिये कि पहले 15 लाख खाते में भेजिए, फिर वोट लेने आइये।

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के नाम पर जनता को बनाया बेवकूफ 

आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया है। नोटबंदी से एक करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। छोटे-छोटे व्यवसाय बन्द हो गए। जबकि चुनाव में भाजपा ने दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। भाजपा ने कहा, अच्छे दिन आएंगे, मगर किसी को अच्छे दिन नजर नहीं दिख रहे हैं। कम से कम सरकार राज्य में दूरबीन से ही अच्छे दिन दिखा सके। किसानों की दोगुनी आय बढ़ाने की बात कही थी, मगर किसानों की हालत खराब है।

महंंगाई चरम पर है, हर मोर्चे पर सरकार फेल हो चुकी है। कहा कि कांग्रेस ने राज्य खाद्य सुरक्षा, पोषाहार, स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की, मगर भाजपा ने योजनाएं बन्द कर दी हैं। इससे पहले पूर्व रावत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड शिल्पकार संघ के प्रदेश सचिव नरेंद्र कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह, संदीप सहगल, मनोज जोशी, विनोद वात्सल्य आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं: त्रिवेंद्र रावत

यह भी पढ़ें: सीएम रावत ने हल्‍द्वानी में भरी हुंकार, बोले-भ्रष्‍टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी समाजवादी पार्टी

chat bot
आपका साथी