Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं: त्रिवेंद्र रावत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:21 AM (IST)

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों की पार्टी है। इसी वजह से देश में कई राज्यों में भाजपा की सरकार हैं।

    भाजपा किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं: त्रिवेंद्र रावत

    देहरादून, [जेएनएन]: महानगर देहरादून के वैश्य समाज के कार्यक्रम 'एक संवाद' में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों की पार्टी है। इसी वजह से देश में कई राज्यों में भाजपा की सरकार हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अपने प्रचारक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वह घर से निकलते थे तो सभी लोगों को कहते थे कि भाजपा के सदस्य बनें। दरअसल, भाजपा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, इसीलिए इसकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती गई। आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

    मुख्यमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बिताए गए पुराने दिनों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी कार्यक्षमता के वह कायल हैं। देहरादून में पार्टी की विकास यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने हरबंस कपूर की प्रशंसा की। कहा कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता पिछले 35 सालों से विधायक हैं और निरंतर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के पूर्व नेता सीपी जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव में एक बार वह दिनभर इधर-उधर भ्रमण करते रहे, जब उनके ड्राइवर ने कहा कि मुझे वोट डालना है। तो उन्होंने कहा तुम बाद में वोट डालना और वह एक वोट से विस चुनाव हार गए। इसीलिए एक-एक वोट कीमती है और कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से पहले ही वोट डाल दें।

    सभा को महापौर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, नरेश बंसल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वैश्य समाज के नेता व भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने किया। इस मौके पर पुनीत मित्तल, डॉ. आदित्य कुमार, अनिल गर्ग, राजेंद्र गोयल, अशोक विंडलास, घनश्याम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: सीएम रावत ने हल्‍द्वानी में भरी हुंकार, बोले-भ्रष्‍टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा

    यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी समाजवादी पार्टी

    comedy show banner
    comedy show banner