घुमाने के बहाने से जंगल ले जाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 08 Nov 2017 03:27 PM (IST) Updated:Wed, 08 Nov 2017 09:15 PM (IST)
घुमाने के बहाने से जंगल ले जाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
घुमाने के बहाने से जंगल ले जाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

कोटद्वार, [जेएनएन]: घुमाने के बहाने किशोरी को जंगल ले जाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

मामला भाबर क्षेत्र का है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला सुशील सिंह पुत्र प्रताप सिंह उनकी 15 साल की बेटी को घुमाने के बहाने निकट के जंगल में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

जब देर शाम किशोरी घर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: बेटी ने पिता पर लगाया छेड़खानी का आरोप

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा से मारपीट

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्‍कर्म, बनाया अश्‍लील वीडियो

chat bot
आपका साथी