दो महिलाओं को खाने वाले आदमखोर तेंदुआ के खात्मे को एक शिकारी पहुंचा, दूसरे का इंतजार

गौला बैराज से लगे जंगल में महिला की जान लेने वाले तेंदुए को मौत के घाट उतारने के लिए एक शिकारी पहुंच चुका है। जबकि दोपहर बाद दूसरा शिकारी भी जंगल में पहुंच जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:48 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 01:48 PM (IST)
दो महिलाओं को खाने वाले आदमखोर तेंदुआ के खात्मे को एक शिकारी पहुंचा, दूसरे का इंतजार
दो महिलाओं को खाने वाले आदमखोर तेंदुआ के खात्मे को एक शिकारी पहुंचा, दूसरे का इंतजार

हल्द्वानी, जेएनएन : गौला बैराज से लगे जंगल में महिला की जान लेने वाले तेंदुए को मौत के घाट उतारने के लिए एक शिकारी पहुंच चुका है। जबकि दोपहर बाद दूसरा शिकारी भी जंगल में पहुंच जाएगा। शिकारी व वनकर्मियों के साथ ट्रैंकुलाइज करने वाली टीम भी रहेगी। वहीं, गुलदार की वजह से ग्रामीणों में अब भी दहशत बनी हुई है।

काठगोदाम निवासी पुष्पा सांगुड़ी शनिवार सुबह पड़ोसी महिलाओं संग जंगल की तरफ जा रही थी। इस बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद साथी महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया तो गुलदार पुष्पा को घसीटकर ले गया। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी पहुंच गई। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर पुष्पा का शव बरामद किया गया। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढऩे लगा तो वन विभाग ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से अनुमति लेकर गुलदार को मारने के लिए शिकारी बुलाने की अनुमति ले ली। डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि एक शिकार पहुंच चुका है। अब प्लानिंग के तहत जंगल में गुलदार को खोजने का काम किया जा रहा है।

बूढ़े गुलदार आबादी में भटक रहे

देवलचौड़, शीशमहल, रानीबाग, गौलापार से लेकर अन्य जगहों पर गुलदार का आतंक लोगों में दहशत फैला रहा है। आबादी में आने के बाद गुलदार कुत्ते, बकरी व मुर्गियों को भी निशाना बना रहा है। इस बात की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि बूढ़े हो चुके गुलदार भी आबादी की तरफ आ रहे हो। क्योंकि उनकी शारीरिक क्षमता कमजोर होने से वो आसान शिकार खोजते हैं।

यह भी पढ़ें 

आदमखोर के दहशत से निजात दिलाने के लिए अब तीन शूटरों ने संभाला मोर्चा, रेड अलर्ट जारी 

अब टैक्सियों से पहुंच सकेंगे आदि कैलास और ओम पर्वत तक

chat bot
आपका साथी