कुमाऊं में शराब से सरकार ने कमाए 182 करोड़, 54 दुकानों का नवीनीकरण

नई आबकारी नीति के अनुसार मंडल की 54 शराब की दुकानों का न्यूनतम 20 फीसद से अधिक अधिभार के हिसाब से पिछले साल के ही लॉटरी धारक को आवंटन कर दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 08:26 PM (IST)
कुमाऊं में शराब से सरकार ने कमाए 182 करोड़, 54 दुकानों का नवीनीकरण
कुमाऊं में शराब से सरकार ने कमाए 182 करोड़, 54 दुकानों का नवीनीकरण

नैनीताल, किशोर जोशी : कुमाऊं मंडल में आबकारी की दुकानों से सरकार को करीब 182 करोड़ राजस्व मिल गया है। नई आबकारी नीति के अनुसार मंडल की 54 शराब की दुकानों का न्यूनतम 20 फीसद से अधिक अधिभार के हिसाब से पिछले साल के ही लॉटरी धारक को आवंटन कर दिया गया है। इस नीति के अनुसार नवीनीकरण 22 फरवरी तक होगा, जबकि शेष दुकानों का लॉटरी से आवंटन 18 मार्च को होना है।

नई आबकारी नीति के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने फायदे की दुकानों के नवीनीकरण का निर्णय लिया था। आबकारी आयुक्त की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। आठ फरवरी से दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। संयुक्त आबकारी आयुक्त केके कांडपाल की ओर से आबकारी आयुक्त को भेजी रिपोर्ट में कहा गया है कि नैनीताल में 14 दुकानों से 85.92 करोड़, ऊधमसिंह नगर में 18 दुकानों से 34.77 करोड़, अल्मोड़ा में दस दुकानों से 24.37 करोड़, चम्पावत में नौ दुकानों से 23.61 करोड़ राजस्व मिला है। बागेश्वर में एक भी दुकान नवीनीकृत नहीं होने पर उन्होंने हैरानी व चिंता जताई है। बता दें कि नैनीताल में पिछले साल से 33.17 फीसद, ऊधमसिंह नगर में 15.52 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 18.18 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 29.15 प्रतिशत व चम्पावत में 27.95 फीसद अधिक राजस्व में नवीनीकृत हुई हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अनुज्ञापी 15 फीसद अगले साल का राजस्व जमा कर अगले साल के लिए भी दुकान का नवीनीकरण करा सकता है।

जिलों में तय किया गया लक्ष्य

जिला                कुल दुकान               राजस्व

नैनीताल            60                         259 करोड़

यूएस नगर        197                        224 करोड़

अल्मोड़ा            57                         134 करोड़

पिथौरागढ़         33                          81 करोड़

चम्पावत           16                          47 करोड़

बागेश्वर           12                          49 करोड़

यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास व भत्‍ते माफ करने के मामले में फंसी सरकार

यह भी पढ़ें : डीएल बनाने के पहले ही टेस्ट में तकरीबन 40 फीसद लोग हो जाते हैं फेल

chat bot
आपका साथी