बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कुमाऊं के नैनीताल व अल्मोड़ा जिले में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को ज्ञापन भेजे गए।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 18 Sep 2017 02:20 PM (IST) Updated:Mon, 18 Sep 2017 10:54 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

नैनीताल, [जेएनएन]: बेतहाशा महंगाई, रसोई की सब्सिडी खत्म करने समेत पेट्रोल के दामों में उछाल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेसियों ने अल्मोड़ा, नैनीताल में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वायदे भूल चुकी है। बेरोजगारी से युवा त्रस्त हैं। आम आदमी की रोजमर्रा की जरुरत के समान की कीमतें आसमान छू रही हैं। 

इस दौरान निकायों के सीमा विस्तार तथा उद्यान व कृषि विभाग के एकीकरण का भी विरोध किया है। सभा में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, मारुति साह, डॉ रमेश पांडेय, मोहन पाठक, कैलाश पाठक, सूरज पांडेय, पुष्कर मेहरा, गिरीश पपनै, अनुपम कबड़वाल, मुन्नी तिवारी, कैलास तिवारी समेत अन्य थे।

रामनगर में किया प्रदर्शन  

रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती महंगाई को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा। पूर्व विधायक रंजीत रावत के नेर्तत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। वहां तहसीलदार प्रियंका रानी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अकरम, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, यशवंत जलाल, आनंद रावत, आशा बिष्ट, संजय बिष्ट, निशान्त पपनै मौजूद थे।

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने दिया धरना 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पितांबर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। वहां एडीएम आरएस टोलिया के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने धरना भी दिया। 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार महंगाई, कानून व्यवस्था पर असफल साबित हो रही है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व राज्यमंत्री बिटटू कर्नाटक, लता तिवारी, हेम तिवारी, अमित जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

रानीखेत में भी किया प्रदर्शन 

बढती महंगाई, बढते अपराध को मुद्दा बना कांग्रेसियों ने राज्य सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। 

नगर अध्यक्ष कैलाश पांडे के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार के छह माह के कार्यकाल को विफल बताते हुए अपराध व महंगाई को बढावा देने वाला करार दिया। 

कहा कि पेट्रोल डीजल के साथ आम जरूरत की चीजों के दाम बढ़ा कर सरकार गरीबों के हितों से खिलवाड पर आमादा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश आर्या, किसान नेता गोपाल सिंह देव, दीपक पंत, विनय तिवारी, चंदन बिष्ट, हेमंत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सातवें वेतनमान का प्रस्ताव आएगा कैबिनेट में, टला आंदोलन

यह भी पढ़ें: सातवें वेतनमान को लेकर सरकार से मुखर हुए कर्इ संगठन

यह भी पढ़ें: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का प्रदर्शन, तालाबंदी

chat bot
आपका साथी