उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई थानों की पुलिस को है रिजवान की तलाश, जानिए पूरा मामला

उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई थानों की पुलिस को नशा सप्लायर रिजवान की तलाश है। रिजवान रुड़की और आसपास के क्षेत्र में 30 से अधिक नशा सप्लायरों को स्मैक सप्लाई करता है। इस तरह की जानकारी पुलिस के पास है।

By Edited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 08:43 PM (IST)
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई थानों की पुलिस को है रिजवान की तलाश, जानिए पूरा मामला
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई थानों की पुलिस को है रिजवान की तलाश।

जागरण संवाददाता, रुड़की। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई थानों की पुलिस को नशा सप्लायर रिजवान की तलाश है। रिजवान रुड़की और आसपास के क्षेत्र में 30 से अधिक नशा सप्लायरों को स्मैक सप्लाई करता है। इस तरह की जानकारी पुलिस के पास है। रिजवान की इस समय दोनों राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। उत्तराखंड का हरिद्वार जिला उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी नशा सप्लायर रिजवान के निशाने पर है। रिजवान बरेली में बैठकर हरिद्वार जिले में नशा सप्लाई करता है। पुलिस आज तक उसका बाल बांका नहीं कर पाई है। अकेले भगवानपुर में ही छह माह के अंदर 15 से अधिक तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। इन सभी तस्करों को रिजवान स्मैक की सप्लाई करता है।

रिजवान काफी समय से देहरादून एसटीएफ के निशाने पर है। कई बार रिजवान की तलाश में एसटीएफ देहरादून व उत्तरप्रदेश में छापेमार कार्रवाई कर चुकी है। हर बार नशा सप्लायर बचकर निकल जाता है। उप्र की पुलिस को भी उसकी तलाश है। हाल ही में उत्तराखंड की एसटीएफ की टीम ने उसके घर पर छापा मारा था, लेकिन वह बचकर निकल गया था। एसटीएफ ने उसकी पत्नी से पूछताछ कर अहम जानकारी जुटाई थी। रिजवान के आगे पुलिस भी बेबस नजर आ रही है। पुलिस नशा तस्करों पर तो लगाम कस रही है, लेकिन नशा सप्लाई करने वाली बड़ी मछली पुलिस के हाथ से हर बार फिसल जाती है।

छह माह के अंदर पकड़े गए नशा तस्कर

14 दिसंबर 2020

-भगवानपुर पुलिस ने मोहितपुर गांव से नशा तस्कर तस्लीम को साढ़े छह ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था।

8 जनवरी 2021

-भगवानपुर पुलिस ने शाहपुर से नशा तस्कर अरमान को 10.34 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था।

-18 जनवरी को को नशा तस्कर शहजाद को सिरंचदी गांव से 22.10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था।

-14 मार्च को नशा तस्कर साजिद को चुड़ियाला गांव के पास से 20.55 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था।

-24 अप्रैल को नशा तस्कर जुल्फकार को ईदगाह कालोनी 40.60 ग्राम स्मैक और एक लाख की नकदी के साथ पकड़ा था।

-3 मई को सोलानी नदी के पास से गुलजार को 12.30 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।

-14 मई को तेज्जूपुर गांव के पास से खालापार मुजफ्फरनगर के दो स्मैक तस्कर को आठ ग्राम स्मैके के साथ पकड़ा।

-23 मई को भगवानपुर कस्बे के मेनबाजार से तस्कर तनवीर को 9.50 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।

-5 जून को तस्कर मुकर्रम को सिरचंदी स्थित उसके घर से 276 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि रुड़की और आसपास के क्षेत्र में नशा सप्लाई करने वाले बरेली निवासी रिजवान की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। नशे के इस नेटवर्क को शीघ्र ही ध्वस्त किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Rishikesh Crime News: लग्जरी कारों में हो रही थी शराब तस्करी, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी