सोमवती स्नान पर्व पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी हरिद्वार के गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 12:27 PM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 08:59 PM (IST)
सोमवती स्नान पर्व पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
सोमवती स्नान पर्व पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार, [जेएनएन]: स्नान व दान-पुण्य के लिए शुभ मानी जाने वाली सोमवती अमावस्या पर तीर्थनगरी के गंगा घाटों पर सैकड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ जरूरतमंदों को दान कर पुण्यलाभ अर्जित किया। 

इस वर्ष का आखिरी पर्व स्नान यानी सोमवती अमावस्या पर तीर्थनगरी क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रात:काल को कोहरे व कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्व पर सुबह से ही तीर्थनगरी के गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।

तीर्थनगरी के प्रमुख घाट त्रिवेणी घाट सहित मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम व आसपास क्षेत्र के गंगा घाटों पर सुबह से शुरू हुआ स्नान का क्रम पूरे दिन जारी रहा। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक पौष अमावस्या के दिन सर्वार्थसिद्ध योग दिनभर बना रहता है। जिसके कारण इस पर्व का महत्व दोगुना बढ़ गया है। माना जा रहा है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व पूजा पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता के अनुसार कुंडली में विष योग, काल सर्प दोष, अमावस्या दोष वाले जातकों ने अपने दोषों के निवारण के लिए यज्ञ भी किये। परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर संध्याकालीन गंगा आरती में श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। 

यह भी पढ़ें: शीतकाल में नृसिंह मंदिर में होगी शंकराचार्य की गद्दी की पूजा

यह भी पढ़ें: बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट

chat bot
आपका साथी