हरिद्वार के हज यात्रियों ने सऊदी अरब में फहराया तिरंगा, पढ़िए पूरी खबर

हज यात्रा पर सऊदी अरब गए हरिद्वार जिले के हज यात्रियों ने तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इन दिनों सऊदी अरब के मक्का और मदीना शहर में हज अदा किया जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 15 Aug 2019 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Aug 2019 03:42 PM (IST)
हरिद्वार के हज यात्रियों ने सऊदी अरब में फहराया तिरंगा, पढ़िए पूरी खबर
हरिद्वार के हज यात्रियों ने सऊदी अरब में फहराया तिरंगा, पढ़िए पूरी खबर

हरिद्वार, जेएनएन। हज यात्रा पर सऊदी अरब गए हरिद्वार जिले के हज यात्रियों ने तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इन दिनों सऊदी अरब के मक्का और मदीना शहर में हज अदा किया जा रहा है। 

देश दुनिया के अन्य इलाकों की तरह हरिद्वार जिले से भी मुस्लिम समुदाय के लोग हज यात्रा पर गए हैं। पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कला गांव के प्रधान हारून के नेतृत्व में हज यात्रियों ने तिरंगा लहराकर सऊदी अरब के मक्का शहर में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर हज यात्रियों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद पेश करते हुए मिठाईयां बांटी।

हज यात्रियों में डॉ जहांगीर आलम-खादिम-उल-हुज्जाज, शकील अहमद-खादिम-उल-हुज्जाज, शकील अहमद-उत्तराखंड पुलिस, मौ. अली-खादिम-उल-हुज्जाज, निजामुद्दीन-खादिम-उल-हुज्जाज, उमेर खान-खादिम-उल-हुज्जाज, नसीम अहमद-खादिम-उल-हुज्जाज, सिपतैन अली-ओएलएफ देहरादून, हाजी कालू हसन, हाजी जमीर अहमद, हाजी अब्दुल सत्तार, हाजी सरफराज अहमद, हाजी मौ इकवाल और हाजी मौ जमीर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2019: सीएम बोले उत्‍तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी

यह भी पढ़ें: बाबा केदार की धरती पर मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस का जश्‍न

chat bot
आपका साथी