Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में अगले तीन दिन तल्ख रहेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather News उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज और तल्ख रहने के आसार है। मौस‍म विज्ञान केंद्र ने राज्‍य के छह जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे दुश्वारियां बढ़ने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 11:22 PM (IST)
Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में अगले तीन दिन तल्ख रहेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। बीते तीन दिन से लगातार रुक-रुक कर वर्षा का क्रम जारी है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक दुश्वारियां बनी हुई हैं। जबकि, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ परेशानी बढ़ा सकता है।

भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिन छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ सकती हैं।

यात्रा मार्गों पर आवाजाही हो रही बाधित

प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले वर्षा का क्रम और तेज हो गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में मेघ जमकर बरस रहे हैं। जिससे जन-जीवन भी प्रभावित है। खासकर चारधाम यात्रा मार्गों पर आवाजाही बाधित हो रही है।

41 घंटे बाद खुला गंगोत्री हाईवे

उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेल्गू गाड़ व सुनगर के बीच भारी भूस्खलन के कारण बुधवार की शाम को अवरुद्ध हुआ राजमार्ग शुक्रवार की सुबह नौ बजे सुचारू हो पाया। जिसके बाद 41 घंटे से फंसे 3000 से अधिक तीर्थयात्री उत्तरकाशी की ओर आए तथा 1500 तीर्थयात्री भटवाड़ी क्षेत्र से गंगोत्री धाम के लिए गए।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का मुकाबला भी रद

इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। देहरादून में सुबह और रात को हुई वर्षा से जगह-जगह जलभराव हुआ है। साथ ही रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मैदान में पानी भर जाने से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का मुकाबला भी नहीं खेला जा सका।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के तेवर तल्ख

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भारी वर्षा के आसार बन गए हैं। उत्तर-पूर्वी भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के साथ अरब सागर की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने के कारण मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं।

स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तरकाशी, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट को देखते हुए चमोली जनपद में जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Uttarakhand Weather: बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर हुआ Landslide, बाल-बाल बचे तीर्थ यात्री, देखें वीडियो

chat bot
आपका साथी