विकास दुबे के गैंग की घेराबंदी को उत्‍तराखंड पुलिस तैयार Dehradun News

कानपुर के कुख्यात विकास दुबे और उसके गिरोह के उत्तराखंड पहुंचने की आशंका के बीच प्रदेश की पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 10:17 PM (IST)
विकास दुबे के गैंग की घेराबंदी को उत्‍तराखंड पुलिस तैयार Dehradun News
विकास दुबे के गैंग की घेराबंदी को उत्‍तराखंड पुलिस तैयार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। कानपुर के कुख्यात विकास दुबे और उसके गिरोह के उत्तराखंड पहुंचने की आशंका के बीच प्रदेश की पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए उत्तर प्रदेश से सटी सीमाओं पर पुलिस की टीमें सघन चेकिंग कर रही हैं। आला अधिकारी उत्तर प्रदेश की पुलिस से विकास और उसके गिरोह के सदस्यों के मूवमेंट पर पल-पल का इनपुट ले रहे हैं। इसके साथ ही डीजीपी अनिल के रतूड़ी ने एडीजी इंटेलीजेंस को भी स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है।

कानपुर में दबिश के दौरान डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए गंभीरता से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हर थाने में जहां कमांडो तैयार किए जा रहे हैं, वहीं दबिश के लिए क्यूआरटी भी गठित की जाएगी। सोमवार को डीजीपी अनिल के रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने एडीजी इंटेलीजेंस पी. विनय कुमार के साथ उत्तर प्रदेश के इस प्रकरण पर चर्चा की। 

डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड में भी शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। दबिश के लिए जाने वाली टीम इसके लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हो। साथ ही जिस बदमाश को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है, उन्हें उसकी पूरी डिटेल पता होनी चाहिए। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश से लगती राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर से जितने भी वाहन और लोग आ रहे हैं, उनकी सख्ती से चेकिंग की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: विदेशी पिस्टल के साथ दिल्ली के चार युवक गिरफ्तार Haridwar News

अभी तक विकास या उसके गिरोह के किसी भी सदस्य का मूवमेंट उत्तराखंड की ओर नहीं हुआ है। फिर भी उत्तर प्रदेश पुलिस से उनके संबंध में पल-पल की जानकारी ली जा रही है। अगर बदमाश राज्य में दाखिल होने का प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से पकड़े जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: पुलिस और एसओजी की टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो मास्टरमाइंड दबोचे

chat bot
आपका साथी