उत्तराखंड में अब सरकार और संगठन के बीच टूटेगा सन्नाटा

सरकार और संगठन के बीच लंबे अरसे से छाया सन्नाटा टूटने जा रहा है। सीएम हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बैठक कर पार्टी को धार देने के रूपरेखा तय की।

By BhanuEdited By: Publish:Sun, 30 Oct 2016 12:16 PM (IST) Updated:Tue, 01 Nov 2016 07:15 AM (IST)
उत्तराखंड में अब सरकार और संगठन के बीच टूटेगा सन्नाटा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: सरकार और संगठन के बीच लंबे अरसे से छाया सन्नाटा दीपावली के मौके पर टूटने जा रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और सह प्रभारी संजय कपूर बीजापुर में बैठक कर पार्टी को धार देने के लिए आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।
उधर, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजीव भवन पहुंचकर 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम में शिरकत कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें-गुटबाजी के चलते उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों में पिछड़ी बसपा
प्रदेश कांग्रेस संगठन और सरकार के बीच पीडीएफ के मुद्दे को लेकर लंबे अरसे से तकरार चल रही थी। कांग्रेस हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद प्रदेश संगठन की ओर से सरकार और संगठन को निशाने पर लेना भले ही बंद कर दिया गया हो, लेकिन सरकार और संगठन दोनों के मुखियाओं के दिल नहीं मिल पाए। दोनों के बीच पसरा सन्नाटा अब दीपों के पर्व दीपावली पर छंटने जा रहा है।

पढ़ें-उत्तराखंड में मोदी शीर्षासन करें तो भी नहीं जीतेंगेः हरीश रावत
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे और उन्होंने वहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट समेत काफी संख्या में कांग्रेसजनों के साथ राजीव गांधी की मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें: स्पीकर के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, राज्यपाल से की शिकायत
यही नही, रात्रि मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीजापुर आवास पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस किशोर उपाध्याय और प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर ने बैठक की। बैठक में पार्टी के आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस बैठक को सरकार और संगठन के बीच गतिरोध को टूटने के तौर पर देखा जा रहा है।

पढ़ें: उत्तराखंडः चुनाव निकट आते ही हवा में तैरने लगी हैं दलबदल की चर्चाएं
भाजपा को मुबारक विशेषज्ञ: सीएम
उधर, मीडिया की ओर से पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के किच्छा से चुनाव लड़े जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विशेषज्ञों की पार्टी है और ऐसे विशेषज्ञ भाजपा को ही मुबारक हों।

पढ़ें: कांग्रेस ने दलितों का वोट बैंक की तरह किया इस्तेमालः त्रिवेंद्र
पीएम उत्तराखंड आए तो राजनीति प्रेरित होगा कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैनिकों के साथ दीवाली मनाने को सीमांत गांव माणा के संभावित दौरे के बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने तल्ख टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जंग में लोहा ले रहे सैनिकों के साथ दीवाली मनानी चाहिए। यदि वह उत्तराखंड आते हैं तो यह उनका राजनीति से प्रेरित कदम है। उन्हें ग्रीन बोनस समेत राज्य के कई मुद्दों के बारे में फैसले लेने चाहिए।

पढ़ें-चेहरे पर सही समय पर निर्णय लेगा भाजपा आलाकमानः धर्मेंद्र प्रधान

chat bot
आपका साथी