मंडी समिति के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन, सचिव को हटाने की मांग Dehradun News

कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने विकासनगर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 09:51 AM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 09:04 PM (IST)
मंडी समिति के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन, सचिव को हटाने की मांग Dehradun News
मंडी समिति के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन, सचिव को हटाने की मांग Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने विकासनगर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दिए जाने व उनसे अत्यधिक आढ़त वसूलने पर मंडी के सचिव को हटाने की मांग की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी एसडीएम विकासनगर के माध्यम से कृषि मंत्री को प्रेषित किया।

विकासनगर मंडी परिसर में किसानों को सार्वजनिक सुविधाएं मुहैया नहीं कराए जाने व अपनी फसलों को बेचने के लिए मंडी में आने वाले किसानों से छह से आठ प्रतिशत तक आढ़त वसूलने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंडी प्रशासन परिसर में फैली अव्यवस्थाओं को ठीक कराने की दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा है। मंडी परिसर में किसानों के बैठने से लेकर उनके लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है।

यह भी पढ़ें: फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का शिक्षण संस्थाओं पर प्रदर्शन, तालाबंदी Dehradun News

इसके अलावा मंडी क्षेत्र में पार्क व सड़कें आदि मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडी सचिव को सारी अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार बताते हुए उन्हें शीघ्र यहां से हटाने की की मांग की। प्रदर्शनकारियों में भाकियू जिलाध्यक्ष विमल तोमर, गुलफाम अली, पंजाब सिंह मजीठिया, जोगिंदर बेदी, जगवीर बालियान, अंकित, शाहरुख, अरुण चौधरी, नितिन पाल, विवेक बिष्ट, आयुष, नवीन, संजय आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों में उबाल, प्राचार्य कार्यालय में तालाबंदी Dehradun News

chat bot
आपका साथी