गंगा तट पर दो देशों की संस्कृति का मिलन, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुति

ऋषिकेश के मुनिकीरेती के शत्रुघ्न घाट पर भारत और इंडोनेशिया के कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी श्री दर्शन महाविद्यालय छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 10:30 AM (IST)
गंगा तट पर दो देशों की संस्कृति का मिलन, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुति
गंगा तट पर दो देशों की संस्कृति का मिलन, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुति

ऋषिकेश, जेएनएन। मुनिकीरेती के शत्रुघ्न घाट पर भारत और इंडोनेशिया के कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समां बांधा। इंडिया इंडोनेशिया संगम कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गंगा गो सेवा समिति के अध्यक्ष व शत्रुघ्न मंदिर के में मनोज प्रपन्नाचार्य और इंडोनेशिया टीम के निदेशक इंदिरा उद्याना ने किया। इस अवसर पर श्री दर्शन महाविद्यालय छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डिवाइन स्पीड ग्रुप के कलाकार सलोनी और मेघा द्वारा गणोश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इंडोनेशिया से आई टीम ने सुंदर राधा कृष्ण नृत्य, योगा आर्ट,शांति सेना, अग्नि नृत्य आदि की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। 

निदेशक टीम इंडोनेशिया इंदिरा उद्यान ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें भारत और इंडोनेशिया की सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन से हम एक दूसरे देश की संस्कृति को समझते हैं। मनोज प्रपन्नाचार्य ने बताया कि शत्रुघ्न घाट गंगा तट पर प्रतिदिन आरती आयोजित होती है। इसके साथ ही समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन यहां किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: फिनलैंड के लोगों में भारत के मुकाबले बेहतर कार्य क्षमता, पढ़िए पूरी खबर

स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् विनोद जुगलान,पुष्पा ध्यानी, मधुलिका द्विवेदी, मनन त्रिवेदी, सुभाष डोभाल, सुनील कपरवान, आसाराम व्यास, राजेंद्र राणा, अशोक क्रेजी, ब्रह्मानंद भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे संयुक्त अरब अमीरात के सैनिक, पढ़िए पूरी खबर 

chat bot
आपका साथी