लूटकांड के बिहार और झारखंड से जुड़े तार, आरोपितों और मास्टरमाइंड की हुई पहचान

प्रेमनगर लूटकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वारदात की पटकथा बिहार और झारखंड में तैयार की गई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 08:48 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 08:48 AM (IST)
लूटकांड के बिहार और झारखंड से जुड़े तार, आरोपितों और मास्टरमाइंड की हुई पहचान
लूटकांड के बिहार और झारखंड से जुड़े तार, आरोपितों और मास्टरमाइंड की हुई पहचान

देहरादून, जेएनएन। प्रेमनगर लूटकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वारदात की पटकथा बिहार और झारखंड में तैयार की गई है।

ज्वेलर्स ने घटना के ही दिन पुलिस को इस ओर इशारा किया था, जिस पर पुलिस को अब पुख्ता सुराग मिल गए हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद एक शातिर लुटेरे से भी कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि वारदात के लिए बदमाश पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हायर किए गए थे।

प्रेमनगर लूटकांड की तफ्तीश के दौरान पुलिस को एक ऐसी सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसने वारदात की पूरी तस्वीर एक तरह से साफ करके रख दी। बताया जा रहा कि इस फुटेज को जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक जेल में लूट व अन्य संगीन मामलों में बंद एक अपराधी को दिखाया गया तो उसने दोनों को पहचान लिया। बताया कि यह दोनों करीब तीन साल तक जेल में चेन लूट व अन्य मामलों में बंद रहे थे। यह भी पता चला कि इन दोनों ने इसी कुख्यात से बड़ी वारदात करने के पैंतरे भी सीखे थे। 

यह भी पढ़ें: दूसरी बार कंट्रोल रूम की लापरवाही पर बिफरे आइजी, पढ़िए पूरी खबर

जेल से छूटने के बाद दोनों ने देहरादून को टारगेट किया और यहां कई दिन तक रेकी करते रहे। लेकिन, जब पड़ताल की गई और देव ज्वेलर्स के मालिक से पूछताछ में सामने आई बातों की एक दूसरे से कड़ी जोड़ी गई तो वारदात के बिहार-झारखंड कनेक्शन पर छाई धुंध छंटने लगी। पहचान होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है। सूत्रों की माने तो वारदात से पहले बदमाश देहात क्षेत्र के होटल या रिजार्ट में ठहरे थे। माना जा रहा है कि अब पुलिस घटना का एक-दो दिन में पर्दाफाश कर सकती है। हालांकि अभी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती देव ज्वेलर्स के यहां से लूटे गए दो किलो सोने के आभूषण की बरामदगी की भी है।

यह भी पढ़ें: लूट की सूचना फ्लैश होने में देरी से जिले से बाहर निकले बदमाश Dehradun News

बिहार-झारखंड में मिली लोकेशन के आधार पर तफ्तीश

प्रेमनगर लूटकांड को अंजाम देने वाले आरोपितों की मौजूदा लोकेशन बिहार और झारखंड में मिली है। लिहाजा एसएसपी ने शनिवार देर शाम दो टीमें बिहार और झारखंड के लिए रवाना कर दी हैं। वहीं आशंका यह भी है कि आरोपितों को बिहार-झारखंड में पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। दून पुलिस की टीम के वहां पहुंचने के बाद पूछताछ में जो जानकारी सामने आएगी, उसके आधार गिरफ्तारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लाखों की लूट, फायरिंग कर मौके से फरार हुए बदमाश

chat bot
आपका साथी