Coronavirus: उत्तराखंड में नियमों का उल्लंघन करने पर 823 लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का उल्लघंन करने पर 30 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 823 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 01:19 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 01:19 PM (IST)
Coronavirus: उत्तराखंड में नियमों का उल्लंघन करने पर 823 लोग गिरफ्तार
Coronavirus: उत्तराखंड में नियमों का उल्लंघन करने पर 823 लोग गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का उल्लघंन करने पर 30 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 823 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 3967 मुकदमे दर्ज कर 38778 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

एमवी एक्ट के तहत कुल 71511 वाहनों के चालान, 8703 वाहन सीज और 4.18 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूला जा चुका है। वहीं दून में नियमों का उल्लंघन करने पर सात मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस एक्ट के तहत 42 के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 109 वाहनों के चालन किए गए।

बाजार घूमने गया क्वारंटाइन व्यक्ति, मुकदमा दर्ज

दून आ रहे लोग होम क्वारंटाइन के नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। दून में दो ऐसे ही व्यक्तियों के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से एक व्यक्ति मसूरी गया हुआ है, जबकि दूसरा बाजार में घूमते मिला। एसओ संजय मिश्र ने बताया कि कौलागढ निवासी विनेश कुमार जो कि 14 जून को राजस्थान से देहरादून आया था। उसे 27 जून तक होम क्वारंटाइन किया गया था। 

जांच के दौरान जब वह घर पर मौजूद नहीं मिला, तो स्वजनों से पूछताछ की गई। विनेश की पत्नी ने बताया कि वह सुबह मसूरी चला गया। इसी तरह किशननगर निवासी संजय शर्मा जो कि छह जून को दिल्ली से देहरादून आया था। उसे 19 जून तक क्वारंटाइन किया गया था। पूछताछ के दौरान पता लगा कि वह किसी काम से बाजार गया हुआ है।

बिना अनुमति दिल्ली से मसूरी पहुंचे चार युवक

बिना अनुमति लिए दिल्ली से मसूरी पहुंचे चार युवकों को नशे की हालत में पुलिस ने लाइब्रेरी क्षेत्र में पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज किया। उनके वाहन को भी सीज कर दिया गया है। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि गत शाम दिल्ली के चार युवक कार से मसूरी आ रहे थे। कोल्हूखेत चेकपोस्ट पर उनको थर्मल स्क्रीनिंग के लिए रोका गया, लेकिन उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी। कोल्हूखेत पुलिस ने इसकी सूचना कोतवाली को दी। चारों युवकों को हाथीपांव से वापस आने पर लाइब्रेरी चौक पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने वहां से अपनी कार वेवरली मार्ग पर दौड़ा दी। 

यह भी पढ़ें: मास्क न पहनने और अतिक्रमण पर 25 लोगों पर कार्रवाई Dehradun News

पुलिस ने युवकों का पीछा किया और कुछ आगे जाकर उन्हें पकड़ लिया। चारों के खिलाफ आपदा एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। युवकों की पहचान विवेक शर्मा, हिमांशु त्यागी, सागर कौशिक व उत्कर्ष के रूप में हुई है। सभी शाहदरा के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें: मकान शुद्धिकरण में बुलाए 50 लोग, पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी