चेतगंज में तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड के मामले में तीन आरोपितों ने किया कोर्ट में आत्‍मसमर्पण Varanasi news

कालीमहाल मोहल्ला में तीर्थ पुरोहित केके उपाध्याय और उनकी पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को तीन आरोपितों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 01:53 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 10:05 PM (IST)
चेतगंज में तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड के मामले में तीन आरोपितों ने किया कोर्ट में आत्‍मसमर्पण Varanasi news
चेतगंज में तीर्थ पुरोहित दंपती हत्याकांड के मामले में तीन आरोपितों ने किया कोर्ट में आत्‍मसमर्पण Varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। चेतगंज थानांतर्गत कालीमहाल मोहल्ला में तीर्थ पुरोहित केके उपाध्याय और उनकी पत्नी को गोली मारकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को तीन आरोपितों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। मुख्‍य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह की अदालत में तीन आरोपितों राजेंद्र उपाध्याय, बेटे रजत उपाध्याय और पत्नी पूजा ने कोर्ट में आत्‍मसमर्पण कर दिया। अदालत ने तीनों के खिलाफ 27 सितंबर को गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस प्रकरण में आरोपित रामविचार उपाध्याय और उनके बेटे मनचन्दा उर्फ चंदन समेत अब तक कुल आठ आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

बीते 21 सितंबर को तड़के पिशाचमोचन में कर्मकांडी कृष्णकांत उपाध्याय व उनकी पत्नी की सम्पति विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के दौरान बदमाशों ने कृष्णकांत को कालीमहाल स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जबकि उनकी पत्नी को घर के अंदर घुसकर बर्तन धोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में हत्‍या का मुख्‍य आरोपित राजेंद्र उपाध्याय मृतक का भाई है।

chat bot
आपका साथी