Move to Jagran APP

Prayagraj Crime News: मदद के बहाने मह‍िला से तीन युवकों ने क‍िया सामूह‍िक दुष्‍कर्म, दो आरोपी ग‍िरफ्तार

यूपी के प्रतापगढ़ में महिला के साथ मदद के बहाने तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला के बताने पर उसके बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसओ कोतवाली देहात विनीत उपाध्याय ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

By praveen yadav Edited By: Vinay Saxena Published: Mon, 29 Apr 2024 03:45 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 03:45 PM (IST)
दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, कटरा मेदनीगंज। अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रही महिला के साथ मदद के बहाने तीन युवकों ने शनिवार देर शाम दुष्कर्म किया। महिला के बताने पर उसके बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

मानधाता की करीब 40 साल की एक महिला अपने 17 साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से घर जा रही थी। रास्ते में बड़नपुर गांव के पास बाइक खराब हो गई। मां-बेटे बाइक के साथ पैदल जाने लगे। महिला का आरोप है कि चौबेपुर मानधाता के शाहिद अली, मोहम्मद जाकिर व एक अज्ञात व्यक्ति दो बाइक से पहुंचे और महिला को घर छोड़ने की बात कह कर बाइक पर बैठा कर चल दिए। रास्ते में दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर शोहदे महिला की पिटाई कर भाग निकले।

इधर, एक बात की चर्चा यह रही कि पीड़ित महिला का पति भी पूर्व में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। रविवार को चौकी प्रभारी कटरा मेदनीगंज मृत्युंजय पांडेय ने सिपाहियों के साथ दोनों नामजद आरोपितों को रामपुर मुस्तर्का से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसओ कोतवाली देहात विनीत उपाध्याय ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।  

स्वजन ने लगाई न्याय की गुहार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों के स्वजन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। आरोपित शाहिद के पिता ने बताया कि पीड़िता के पति के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया हूं। दुष्कर्म के केस में भी वह जेल जा चुका है। राजनीतिक रंजिश में जबरन गलत तरीके से फंसाया गया है।

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को जेल

संवाद सूत्र, संडवा चंद्रिका। एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक तीन महीने पहले उसके घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने गांव के ही रिंकू ओझा पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी की बरामदगी के बाद उसके बयान पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। रविवार को दारोगा राकेश चौरसिया ने आरोपित को लोहंगपुर बैरियर के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया है कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Crime News: बल‍िया में युवती से घर में घुसकर हैवान‍ियत, पुल‍िस ने आरोपी युवक को क‍िया ग‍िरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.