वरुणा के निर्मलीकरण में हुई धांधली, यूपी सरकार करा रही जांच- बोलीं वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल

गंगा की सहायक नदी वरुणा के शास्त्री घाट पर रविवार को पर्यावरण प्रेमियों की जुटान हुई। सभी ने प्रतीकात्मक रूप से नदी की सफाई की। वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने सफाई में सहयोग दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 12 Jun 2022 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jun 2022 08:51 PM (IST)
वरुणा के निर्मलीकरण में हुई धांधली, यूपी सरकार करा रही जांच- बोलीं वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल
महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि वरुणा के निर्मलीकरण में हुई धांधली

जागरण संवाददाता, वाराणसी : गंगा की सहायक नदी वरुणा के शास्त्री घाट पर रविवार को पर्यावरण प्रेमियों की जुटान हुई। सभी ने प्रतीकात्मक रूप से नदी की सफाई की। महापौर मृदुला जायसवाल मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने सफाई में सहयोग दिया। स्वीकार किया कि वरुणा गिर रहे नालों को रोककर सीवेज को एसटीपी तक भेजने की कवायद में धांधली हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से जांच कराई जा रही है। महापौर ने कहा कि बिछाई गई पाइप लाइन धंस गई है, उसे दुरुस्त कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल की तरफ से एक स्मृति चिन्ह भी दिया गया।

महापौर ने लोगों को आश्वस्त किया कि अविलंब उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होगी जिसमें समाजसेवी भी शामिल रहेंगे। संयोजक एडवोकेट विनोद पांडेय ने महापौर से निवेदन किया यदि वरुणा नदी ही नहीं बची तो करोड़ों रुपये खर्च कर के बनाया वरुणा कारिडोर का क्या मतलब रह जाएगा। नगर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने वरुणा कारिडोर से जुड़े नालों से सीवेज नदी में गिरने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। प्रवीण मिश्र, उदय शर्मा, अनूप सिन्हा, मनीष सिंह, कौशल दुबे, अम्बरीष सिंह, पार्षद अशोक मौर्या आदि थे।

रास्ते के लिए मौन उपवास, धरना : श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से जुड़े रास्तों को खोलने के लिए रविवार को मौन उपवास रखते हुए धरना दिया गया। क्षेत्रीय जनता व व्यपारियो ने बंद किए रास्तों को खोलने की मांग की। चौक थाने के नेपाली खपड़ा स्थित व्यापारी व स्थानीय लोग धरने में शामिल थे। लोगों का कहना है कि जब श्रीकाशी विश्वनाथ धाम बन रहा था तो मंदिर प्रशासन ने कहा था कि धाम बनते ही सारे रास्ते खोल दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तक सरस्वती फाटक से नीलकंठ व चौक जाने वाले रास्ते नहीं खुले हैं। इससे सभी को समस्या हो रही है। उसी परपेक्ष में हम सब मौन धारण कर धरना दे रहे हैं। अगर प्रशासन रास्ता नहीं खोलेगा तो आगे भी धरना जारी रहेगा। इस दौरान संतोष शर्मा, अरुण सिंह, पिंकी सिंह, मुन्ना आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी