रायपुर में आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक मीट में नीलू का दूसरा रजत

रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में चल रही आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक मीट में वाराणसी की नीलू मिश्रा ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 07:44 PM (IST)
रायपुर में आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक मीट में नीलू का दूसरा रजत
रायपुर में आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक मीट में नीलू का दूसरा रजत
वाराणसी, जेएनएन। रायपुर (छत्तीसगढ़) के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में चल रही आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक मीट में वाराणसी की नीलू मिश्रा ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। राजस्थान की स्नेह पहले और केरल की जोसफ तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले नीलू ने 29 जनवरी को 100 मीटर दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया था। 

पदक जीतने के बाद 45 वर्षीय नीलू ने बताया कि उनका मानना है कि व्यक्ति हर उम्र में फिट रह सकता है बशर्ते वह 24 घंटे में एक घंटा पसीना बहाता हो। उम्र कोई मायने नहीं रखती है। फिट रहिए आगे रहिए का नारा अपनाना चाहिए। बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत नीलू अब तक 59 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। इन्होंने वर्ष 2009 में फिनलैंड में आयोजित वल्‍र्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता था। इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी