Move to Jagran APP

Ayodhya News: रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कुबेर टीला पर शिव मंदिर में करेंगी पूजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को पहली बार अयोध्या पहुंचेंगी। यहां उनका करीब चार घंटे का प्रवास पूरी तरह आध्यात्मिक होगा। राष्ट्रपति अपने दौरे का अधिकांश समय श्रीराम मंदिर में व्यतीत करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के साथ आराध्य की आरती भी उतारेंगी।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Published: Tue, 30 Apr 2024 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 08:24 PM (IST)
Ayodhya News: रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को पहली बार अयोध्या पहुंचेंगी। यहां उनका करीब चार घंटे का प्रवास पूरी तरह आध्यात्मिक होगा। राष्ट्रपति अपने दौरे का अधिकांश समय श्रीराम मंदिर में व्यतीत करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

loksabha election banner

राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के साथ आराध्य की आरती भी उतारेंगी। इसके बाद वह भगवान शिव का भी आशीर्वाद लेंगी। मंदिर परिसर में विराजमान भगवान शिव का पूजन करेंगी। 

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी यहां विराजमान शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया था। यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित स्मारक कुबेर टीला पर स्थित है। 

अयोध्या का इतिहास विवेचित करने वाले ग्रंथ रुद्रयामल के अनुसार युगों पूर्व यहां धन के देवता कुबेर का आगमन हुआ था। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि के निकट ही ऊंचे टीले पर शिवलिंग की स्थापना की थी, जिन्हें कुबेरेश्वर महादेव कहा जाता है। राम मंदिर निर्माण से पूर्व संतों ने इसी शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर भोले की आराधना की थी।

यह भी पढ़ें: आप लोग दिल्ली की सरकार बदलवा दो…, शिवपाल यादव ने सीएम योगी पर किया पलटवार, कह दी ये बात

यह भी पढ़ें: Chunavi किस्‍सा: जब दो युवा नेताओं ने तांगे और बैलगाड़ी से किया चुनाव प्रचार, आगे चलकर दोनों बने मुख्यमंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.