डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- राम मंदिर के अस्तित्व को नकारने और बनाने वालों के बीच चुनाव, कहा: भाजपा की सुनामी चल रही है
UP News in Hindi कर्नाटक में कांग्रेस ने आपके हक को मुसलमान में बांटने का काम शुरू कर दिया है। 2014 से पहले आतंकवादी भारत आकर हमला करते थे और तब के प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर पाते थे। अब हम उनका मुंह तोड़ जवाब देते हैं। उनके घर में घुसकर मारते हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ परिवार की पार्टी है।
जागरण टीम, बलरामपुर : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आइएनडीआइए गठबंधन को दंगाइयों का हिमायती गठबंधन बताते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा, एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना सब परिवारी दल हैं। भाजपा की सुनामी चल रही है। यह चुनाव राम मंदिर बनाने व राम मंदिर के अस्तित्व को नकारने वालों के बीच का है।
भारत माता के झंडे का विश्व में परचम लहराने वाले नरेन्द्र मोदी और अपनी बचकानी हरकतों से देश को शर्मशार करने वाले आइएनडीआइए गठबंधन के राहुल गांधी के बीच मुकाबला है। उतरौला के शालीमार गार्डन और मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में घोटाला आम बात थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने आपकी संपत्ति की जांच करके दंगाइयों में बांटने का घोषणा पत्र जारी किया है।
कर्नाटक में कांग्रेस ने आपके हक को मुसलमान में बांटने का काम शुरू कर दिया है। 2014 से पहले आतंकवादी भारत आकर हमला करते थे और तब के प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर पाते थे। अब हम उनका मुंह तोड़ जवाब देते हैं। उनके घर में घुसकर मारते हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ परिवार की पार्टी है। यादव समाज के लोग यह जान लें कि उस पर उनका कोई हक नहीं। अयोध्या बन चुका है। काशी संवर चुकी है। अब मथुरा में कृष्ण के बांसुरी बजाने का समय आ गया है।