दूरंतो में महिला के साथ छेड़खानी, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, पति के साथ यात्रा कर रही थी महिला
दिल्ली से भागलपुर जा रही दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार की रात एक महिला रेल यात्री के साथ कोच अटेंडेंट ने छेड़खानी कर दी।
चंदौली, जेएनएन। दिल्ली से भागलपुर जा रही दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार की रात एक महिला रेल यात्री के साथ कोच अटेंडेंट ने छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसके पति व अन्य यात्रियों को उसे पकड़ लिया। गुरुवार की तड़के जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर महिला ने जीआरपी में तहरीर दी। जीआरपी ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
दूरंतो के एसी कोच संख्या 12 में सवार होकर दिल्ली निवासी एक महिला अपने पति के साथ भागलपुर जा रही थीं। महिला का आरोप है कि उस ट्रेन इलाहाबाद स्टेशन के पास पहुंची थी। देर रात जब सभी लोग सो रहे थे तो कोच अटेंडेंट ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद महिला चीखने चिल्लाने की। आवाज सुनकर पति जग गया और अन्य यात्री भी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों ने कोच अटेंडेंट को पकड़ लिया और कंट्रोल को सूचना दी। इसकी जानकारी स्थानीय जीआरपी प्लेटफार्म पर पहुंच गई। महिला ने जीआरपी को पूरी आपबीती सुनाई और आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला यात्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित कोच अटेंडेंट भागलपुर निवासी संगीत कुमार है। उसे जेल भेजा जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप