स्लम एरिया की महिलाओं को 'आकांक्षा' देगी दिशा

वाराणसी: जिला आकाक्षा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को स्लम एरिया की महिलाओं व बालिकाओं के लिए डि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 01:23 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 01:23 AM (IST)
स्लम एरिया की महिलाओं  को 'आकांक्षा' देगी दिशा
स्लम एरिया की महिलाओं को 'आकांक्षा' देगी दिशा

वाराणसी: जिला आकाक्षा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को स्लम एरिया की महिलाओं व बालिकाओं के लिए डिजीटल साक्षरता एवं ई-मार्केटिंग की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें महिलाओं को हुनर संग बाजार व्यवस्था की जानकारी दी गई।

बादशाहबाग कालोनी (सिगरा) में आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने महिलाओं को नई तकनीकी के बारे भी बताया। साई इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट संस्था द्वारा आईसीटी आधारित संसाधन केंद्र के माध्यम से महिलाओं को उनके उत्पाद बेचने एवं डिजिटल माध्यम से मार्केटिंग के लिए 'हुनर-ए-बनारस पोर्टल' उपलब्ध कराया जाएगा। विक्रय से होने वाली आमदनी सीधे संबंधित के खाते में जाएगी।

जिला आकाक्षा समिति की उपाध्यक्ष एवं डीएम योगेश्वर राम मिश्र की पत्नी सुधा मिश्रा ने बताया कि डिजीटल साक्षरता के साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उत्पादों की बिक्री से होने वाली आमदनी से महिलाएं सुदृढ़ होंगी। कहा कि स्लम एरिया की महिलाओं की इस संस्था में प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च का वहन आकाक्षा समिति करेगी। इस कार्यशाला में आकाक्षा समिति की सदस्य एवं एथलीट नीलू मिश्रा भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी