कोरोना से छह लोग हुए स्वस्थ, चार मिले पॉजिटिव

संवाद सहयोगी शुक्लागंज नगर में बुधवार को जहां छह और लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं वही

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:10 PM (IST)
कोरोना से छह लोग हुए स्वस्थ, चार मिले पॉजिटिव
कोरोना से छह लोग हुए स्वस्थ, चार मिले पॉजिटिव

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज : नगर में बुधवार को जहां छह और लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं, वहीं चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 620 पहुंच गई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 703 हो गई है। पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वाष्र्णेय ने बताया कि 65 लोगों की एंटीजन जांच हुई। चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। श्रीनगर का रहने वाला 55 वर्षीय अधेड़, गोपीनाथपुरम का 34 वर्षीय युवक व 31 वर्षीय महिला व अंबिकापुरम का रहने वाला 26 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी