200 क्विंटल हुई धान की खरीद, एडीएम ने दो केंद्रों को देखा

जागरण संवाददाता उन्नाव जिले में गुरुवार को 200 क्विंटल धान की खरीद की गई वहीं एडीएम ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:03 AM (IST)
200 क्विंटल हुई धान की खरीद, एडीएम ने दो केंद्रों को देखा
200 क्विंटल हुई धान की खरीद, एडीएम ने दो केंद्रों को देखा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : जिले में गुरुवार को 200 क्विंटल धान की खरीद की गई, वहीं एडीएम ने अचलगंज विपणन शाखा और उन्नाव मंडी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। एडीएम ने क्रय केंद्रों को सैनिटाइज कराने के साथ किसानों की बैलगाड़ी को भी सैनिटाइज कराने निर्देश दिए।

बीघापुर में गुरुवार को 120 क्विंटल धान की खरीद हुई और अब तक 11 किसानों का 350 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। केंद्र प्रभारी केंद्र प्रभारी राकेश के अनुसार बोरो की कमी है, उन्हें मात्र 850 बोरे प्राप्त हुए थे जो समाप्त हो गए हैं। फतेहपुर चौरासी में तीन धान के क्रय केंद्र बनाए गए है। इसमें कालीमिट्टी में एसएफसी और दूसरा नेफेड का केंद्र है। एक बबुरिहा में पीसीएफ का केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को कालीमिट्टी के एसएफसी धान क्रय केंद्र में 80 क्विंटल धान की खरीद हुई। धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था को देखने के लिए एडीएम राकेश सिंह ने अचलगंज के विपणन शाखा और उन्नाव मंडी के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर जानकारी ली। सब कुछ ठीक मिला। इस दौरान एडीएम ने कहा कि किसान बैलगाड़ी से भी धान बिक्री के लिए ला सकते हैं। ऐसे में मवेशियों के पीने के पानी का इंतजाम सही हो वहीं बैलगाड़ी को भी सैनिटाइज किया जाए। साथ ही बिना हाथ सैनिटाइज के धान न खरीदा जाए। सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी