महिलाओं ने रखा व्रत, की पुत्रों के दीर्घायु की कामना

By Edited By: Publish:Sat, 16 Aug 2014 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 Aug 2014 09:41 PM (IST)
महिलाओं ने रखा व्रत, की पुत्रों के दीर्घायु की कामना

सुल्तानपुर : पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना के साथ महिलाओं ने भादों माह के छठ पर निर्जल व्रत रखा। शनिवार को आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया।

आदि गंगा गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर शनिवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। पूर्वाह्न तक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भादों की छठ मइया की नदी तट पर स्थापना की और पारंपरिक रूप से पूजन-अर्चन किया। पुत्रों की दीर्घायु होने की कामना के लिए महिलाओं ने टोली बनाकर कुश, ढाक आदि की पत्तियों, पीले व लाल रंग के आकर्षक फूल व वस्त्रों की सजावटों के साथ छठ देवी की स्थापना की। उसके चारों तरफ बैठकर मइया का गुणगान किया। करीब दो घंटे पूजन-अर्चन से पूर्व शुक्रवार को निर्जल व्रत रखकर पुत्रों की सुरक्षा व विपदा से बचाव के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजन-अर्चन के बाद तिन के चावल, महुआ, दही तथा मिष्ठान आदि का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान नदी किनारा छठ मइया के जयकारों से गूंज उठा।

chat bot
आपका साथी