विधानसभा में मजबूती से चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल : रघुराज प्रताप

सेवा संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को प्रतापगढ़ से अयोध्या जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिले की सीमा पर रामगंज में जिलाध्यक्ष विजय सरोज महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह अजय कुमार गुप्ता रमन पांडेय ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 11:47 PM (IST)
विधानसभा में मजबूती से चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल : रघुराज प्रताप
विधानसभा में मजबूती से चुनाव लड़ेगी जनसत्ता दल : रघुराज प्रताप

सुलतानपुर : विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। सौ से अधिक सीटों पर कार्यकर्ता संघर्षशील है। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश भर में संगठन का विस्तार करने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। यह बातें जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने कही।

सेवा संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को प्रतापगढ़ से अयोध्या जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिले की सीमा पर रामगंज में जिलाध्यक्ष विजय सरोज, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह, अजय कुमार गुप्ता, रमन पांडेय ने स्वागत किया। उतरी चौरहे पर प्रमुख प्रतिनिधि डिपल सिंह की अगुवाई में स्वागत किया। इसके बाद वह पयागीपुर चार केवीए गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नवंबर 2018 में पार्टी की स्थापना हुई थी। इसके बाद बीते दो वर्ष से पूरा देश कोरोना संक्रमण काल से जूझता रहा। अब स्थिति सामान्य होने पर पार्टी की सभी इकाईयों को सक्रिय किया जा रहा है। अयोध्या से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद दूसरे चरण मिर्जापुर, भदोही, काशी क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। पत्रकारों द्वारापूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह के कार्यकाल में दौरान हुई कार्रवाई पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके द्वारा कभी भी मेरे लिए कोई अपशब्द नहीं कहा गया। इसे गलत तरीके से प्रचारित किया गया था। इस मौके पर एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शीतला मिश्र, बार अध्यक्ष संजय सिंह, दीनकर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी