बसपा अत्याचारी, भाजपा ब्राह्ममण विरोधी : मनोज

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 10:44 PM (IST)
बसपा अत्याचारी, भाजपा ब्राह्ममण विरोधी : मनोज

सुल्तानपुर : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.मनोज पांडेय सोमवार को सपा प्रत्याशी शकील अहमद के पक्ष में माहौल बनाने हेलीकॉप्टर से सदर और कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बसपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को अत्याचार का शासनकाल कहकर संबोधित किया। भाजपा पर ब्राह्ममणों का अपमान करने की तोहमत जड़ी।

जयसिंहपुर तहसील के बरौंसा व कादीपुर तहसील के करौंदीकला में मंत्री मनोज पांडेय ने कहाकि सपा शासनकाल में परशुराम जयंती के अवकाश की भी चर्चा की और कहाकि प्रबुद्ध तपके का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बड़ोदरा और बनारस दोनों सीटों से मोदी चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं और खुद ही जवाब दिया कि दोनों सीटें भाजपा ने ब्राह्ममण उम्मीदवारों से छीनी हैं। वरुण गांधी पर हमलावर होते हुए बोले कि पीलीभीत की जनता को छोड़कर वे सुल्तानपुर के लोगों को भ्रमित करने आए हैं। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ.सुरभि शुक्ला ने भी सभा में अपनी बात रखी और बोलीं कि पार्टी का सांसद जीतेगा तो जनपद की तस्वीर बदल जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, रामरतन यादव, विधायक अरुण वर्मा, रामचंद्र चौधरी, पूर्व सांसद ताहिर खां, अशोक पांडेय, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी