नपा में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन

नगर में आए दिन हो रहे दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दुबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के वार्ड नंबर 17 में प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद किया। कहा कि नगर पालिका प्रशा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 06:27 PM (IST)
नपा में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन
नपा में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन

जासं, सोनभद्र : नगर में आए दिन हो रहे दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दुबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के वार्ड नंबर 17 में प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद किया। कहा कि नगर पालिका प्रशासन लगातार जन समस्याओं के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए है। आरोप लगाते हुए कहा कि नगर के वार्ड 17 में पिछले कई दिनों से दूषित पानी का अपूर्ति की जा रही है, बावजूद इसके जिम्मेदार पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने वार्ड में आपूर्ति हो रहे पानी को बोतल में भरकर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल से मिलकर उन्हे दिखाया। कहा कि यह सिर्फ एक वार्ड की समस्या नहीं है ऐसा करीब आधा दर्जन वार्डों में हो रहा है। इसके अलावा भयंकर ठंड के बावजूद नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं, जिसके कारण गरीब व असहाय लोग ठंड में सिकुड़ने को विवश है। श्री दुबे ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में जहां शीत लहर चल रही है, नगर में हर जगह लोग इस ठंड से परेशान है बावजूद इसके सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न मात्र की है। नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने का आश्वासन दिया। इसमें सनी शुक्ला, सूरज वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, कमलेश यादव, ओमकार पांडे, देवांश केसरी, सद्दाम हुसैन, रोहित सिंह, गौरव केसरी, शेरू, आयुष आदि रहे।

chat bot
आपका साथी