पौधा रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जासं सोनभद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय व न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर में शनिवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। जिला जज सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 06:22 AM (IST)
पौधा रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधा रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जासं, सोनभद्र : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय व न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर में शनिवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। जिला जज सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पौधारोपण जनपद न्यायालय, आवासीय परिसर, बाह्य न्यायालय दुद्धी में न्यायिक अधिकारियों के साथ सोनभद्र व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अशोक कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी संतोष कुमार गौतम व नेत्रपाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा के प्रभारी सचिव महेंद्र कुमार, आरएन पांडेय, राजीव कुमार सिंह, रमेश राम पाठक, विनोद शुक्ला, ओम प्रकाश त्रिपाठी, उमेश मिश्रा आदि ने पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सुकृत : स्थानीय देवो महेश पालीटेक्निक कालेज में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने संस्थान परिसर में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण किया। इसदौरान नीम, सागौन, चितवन, आंवला सहित विभिन्न प्रकार के दो हजार पौधे रोपित किए गए। प्रधानाचार्य ने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छा जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। कार्बन डाइऑक्साइड लेने और ऑक्सीजन को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। जिससे वायु शुद्ध और ताजी बनती है। जितने हरे भरे पेड़ होंगे उतना अधिक आक्सीजन का उत्पादन होगा। पौधारोपण के पूर्व प्रधानाचार्य ने छात्रों को संकल्प दिलाया कि वे न तो स्वयं प्लास्टिक इस्तेमाल करेंगे और न ही अपने परिजनों को प्लास्टिक प्रयोग करने देंगे। इसके साथ साथ अपने परिजनों से जिद करके वे उनसे एक-एक पौधा अवश्य लगवाएंगें। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी