दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म

अनपरा के लालटावर निवासी एक युवक पर नाबालिक विकलांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म की धाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:30 PM (IST)
दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म
दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : अनपरा के लालटावर निवासी एक युवक पर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म की धारा व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक लालटावर निवासी एक दिव्यांग किशोरी गुरुवार की रात शौच करने जा रही थी। उसके पड़ोस में रहने वाले अयोध्या प्रसाद (34) ने किशोरी का पीछा किया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और पूरा मामला अपने परिजनों को बतायी। इसके बाद परिजन शुक्रवार को थाने पहुंचे और आरोपित अयोध्या प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी का मेडिकल शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण नहीं हो सका। शनिवार को मेडिकल जांच कराई जाएगी। आरोपित घटना के बाद से फरार है।

chat bot
आपका साथी