हड़ताल का समर्थन करेंगे बिजली कर्मचारी व अभियंता

अनपरा (सोनभद्र): बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल को-आर्डिनेशन कमेट

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 07:50 PM (IST)
हड़ताल का समर्थन करेंगे बिजली कर्मचारी व अभियंता

अनपरा (सोनभद्र): बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लाइज एण्ड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) की नई दिल्ली में आयोजित मी¨टग में 2 सितम्बर के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन का निर्णय लिया गया है। इस दौरान तय किया गया कि केन्द्र सरकार की जन विरोधी ऊर्जा नीति और निजी घरानों के मुनाफे के लिए लाये जा रहे इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2014 की सच्चाई से आम लोगों को अवगत कराने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जायेगा।

अभियान के अन्तर्गत बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के प्रान्त और जिला स्तर के सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे तथा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। मी¨टग में आल इण्डिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन, आल इण्डिया फेडरेशन आफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स, आल इण्डिया फेडरेशन आफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लाइज (एटक), इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लाइज फेडरेशन आफ इण्डिया (सीटू), इण्डियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन (इंटक), आल इण्डिया पावर मेन्स फेडरेशन और टीएनईबी इलेक्ट्रीसिटी वर्कर्स फेडरेशन के पदाधिकारी सम्मिल्लित हुए। आल इण्डिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि सभी ट्रेड यूनियनों की 2 सितम्बर को होने वाली एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का देश के 12 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर समर्थन करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 से 31 अगस्त तक सभी प्रान्तों में प्रांतीय सम्मलेन एवं 5 से 20 सितम्बर तक जिला स्तरीय सम्मलेन कर बिजली क्षेत्र में चल रही जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा। 21 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक जन जागरण अभियान चलाया जायेगा, जिसके तहत देश भर में धरना, सत्याग्रह, प्रदर्शन, मानव श्रृंखला, प्रेस कांफ्रेंस और जन सभाएं कर केन्द्र सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों से आम लोगों को अवगत कराया जायेगा।

chat bot
आपका साथी