पानी भरने के विवाद में लाठी डंडे चले, 10 लोग घायल

दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई के साथ आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM (IST)
पानी भरने के विवाद में लाठी डंडे चले, 10 लोग घायल
पानी भरने के विवाद में लाठी डंडे चले, 10 लोग घायल

सीतापुर : थाना क्षेत्र में सोमवार को हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी रणविजय ने थाने पर तहरीर दी कि रविवार की देर शाम आठ बजे हैंडपंप पर पानी लेने गए थे। वहां धर्मेंद्र, रानू, बृजेश, शुभम आदि ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस पर परिवार के विनोद, अनिल, हरिशंकर बचाने आए तो उनकी भी हमलावरों ने पिटाई कर दी। वहीं धर्मेंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह हैंडपंप पर पानी लेने गया था। वहां रणविजय ने गाली गलौज किया। विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला कर पिटाई कर दी। बीच बचाव के लिए आए परिवारजन को भी पीट दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पानी भरने के विवाद में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया है। दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई के साथ आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी