शौच गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास

By Edited By: Publish:Sat, 30 Aug 2014 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 30 Aug 2014 09:43 PM (IST)
शौच गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास

लहरपुर सीतापुर: कोतवाली इलाके में शुक्रवार की शाम शौच कर वापस लौट रही विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम को ही पीड़िता अपने पति के साथ कोतवाल आई। जहा पति ने गाव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गाव में एक ही परिवार की दो महिलाएं खेतों में शौच कर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में गाव के ही सलाउद्दीन पुत्र शौकत व ताज उर्फ गठिया ने दोनों महिलाओं को रोक लिया और बुरी नियत से एक महिला का मुंह दाब कर हाथ पकड़ कर जबरन खेतों के बीच घसीट कर दुराचार का प्रयास किया। इसी बीच साथ की दूसरी महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गाव वालों को मौके की ओर आता देख दोनों युवक महिला को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घर पहुंच कर महिला ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। बाद में पीड़िता अपने पति के साथ कोतवाली आई। पुलिस ने संबन्धित धाराओं में केस दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी