गाजे बाजे के साथ निकाली गणपति विसर्जन यात्रा

कई स्थानों पर निकाली गई विसर्जन यात्रा। गणपति पंडालों में कार्यक्रमों की रही धूम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 06:24 AM (IST)
गाजे बाजे के साथ निकाली गणपति विसर्जन यात्रा
गाजे बाजे के साथ निकाली गणपति विसर्जन यात्रा

सीतापुर : गणेश उत्सव के छठे दिन गणेश पंडाल में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। आलमनगर स्थित दुर्गा मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। लोहारबाग के सिद्ध विनायक में पूजन हुआ। बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई। घूरामऊ बंगला स्थित गणेश पंडाल में पूजन कर आरती की गई। लालबाग स्थित गणेश पंडाल में विविध पूजन अनुष्ठान हुए। गणपति वंदना के साथ आरती हुई। होली नगर गणेश पंडाल से शनिवार की शाम को विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। गोपाल घाट पर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। महमूदाबाद : नगर में जगह-जगह स्थापित भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। संकटा देवी मंदिर में विराजमान भगवान गणेश की भव्य मूर्ति का पूजन पुरोहित श्रवण शास्त्री ने किया। इसके बाद भगवान गणेश की विसर्जन आरती हुई। शोभायात्रा में युवा अंबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा रामकुंड चौराहा पहुंची, जहां से चंदौली घाट के लिए रवाना हुई। नहर कॉलोनी में गणेश पूजन महोत्सव समिति के गणेश पंडाल से शोभायात्रा निकाली गई जो चौका नदी घाट पहुंची। यहां धूमधाम से विसर्जन किया गया। रेउसा : हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित पंडाल से शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ यात्रा चहलारी घाट पहुंची। जहां मूर्ति का विसर्जन किया गया। गंगा दास महाराज, पवन सिंह, मोती लाल पोरवाल, धर्मेंद्र पोरवाल, गुरदीन गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। खैराबाद : मुहल्ला कमाल सराय में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गणेश पंडाल में विविध कार्यक्रम किए गए। वृंदावन के कलाकारों द्वारा ने झांकियां सजाई। सिधौली : तहसील मार्ग पर सजाए गए गणेश पंडाल में लोगों ने गणपति बप्पा की आरती कर जयकारे लगाए।

chat bot
आपका साथी