Sant Kabir Nagar News: तीन लोगों की मौत से शोक में डूबा गांव, एक झटके में बुझ गए दो घरों के चिराग
रविवार को कुआनो नदी में नाव पलटने से सुनील कुमार के पिता गोपाल उनके बेटे शिवम की मृत्यु हो गयी। इस घटना में इनके पड़ोसी शैलेंद्र ने भी अपने बेटे आर्यन को खो दिया। नाव पलटने से तीन लोगों की हुई मृत्यु से गांव शोक में डूब गया है। सुनील कुमार उनकी पत्नी प्रेमा बेटे रवि व बेटी रीशु का रो-रोकर बुरा हाल है।
जागरण संवाददाता,धनघटा/महुली। तीन लोगों की मौत से धनघटा थाना के ग्राम पंचायत-मझौरा का नकहां पुरवा रविवार को देर शाम तक शोक में डूबा रहा। चहल-पहल के बजाय गांव में सन्नाटा पसरा रहा। दो घरों में मातम छाया रहा। रिश्तेदार, शुभचिंतक व गांव के लोगों के सात्वना देने के बाद भी स्वजन के आंसू नहीं थम रहे थे।
नकहां पुरवा निवासी अनुसूचित जाति के 36 वर्षीय सुनील कुमार मजदूर हैं। वह मजदूरी करके 35 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी, बड़े बेटे 10 वर्षीय शिवम, छोटे बेटे नौ वर्षीय रवि व छह वर्षीय बेटी रीशु तथा 50 वर्षीय पिता गोपाल का भरण-पोषण करते हैं।
इसे भी पढ़ें- नेपाल में कैदियों का हृदय परिवर्तन करेगी गीता, स्कूलों से चला अभियान जेलों तक पहुंचा
वहीं इनके पड़ोसी 35 वर्षीय शैलेंद्र भी मजदूर हैं। वह भी मजदूरी करके 35 वर्षीय पत्नी प्रेमलता, आठ वर्षीय बड़े बेटे आर्यन, सात वर्षीय छोटे बेटे आदित्य, छह वर्षीय बेटी अनुष्का का भरण-पोषण करते हैं। ये दोनों मजदूर पिता मजदूरी के साथ ही भैंस पाले हुए हैं। इसमें इनके बच्चे भी सहयोग करते थे।
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धुंध ने बढ़ाई लोगों की चिंता, आंखों में जलन के साथ इन बातों से है खतरा, बचने के लिए अपनाएं यह तरीका
रविवार को कुआनो नदी में नाव पलटने से सुनील कुमार के पिता गोपाल, उनके बेटे शिवम की मृत्यु हो गयी। इस घटना में इनके पड़ोसी शैलेंद्र ने भी अपने बेटे आर्यन को खो दिया। नाव पलटने से तीन लोगों की हुई मृत्यु से गांव शोक में डूब गया है।
सुनील कुमार, उनकी पत्नी प्रेमा, बेटे रवि व बेटी रीशु का रो-रोकर बुरा हाल है। यही स्थिति शैलेंद्र, उनकी पत्नी प्रेमलता, बेटे आदित्य, बेटी अनुष्का का है। इन दोनों घर में मातम छाया हुआ है।
रिश्तेदार, शुभचिंतक व गांव के लोगों के सात्वना देने के बाद भी स्वजन के आंसू नहीं थम रहे हैं। धनघटा पुलिस तीनों शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। ये दोनों परिवार दाह संस्कार करने के लिए शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं।