फसल चराने को लेकर मारपीट, तीन चोटिल

खपूरा गांव में शुक्रवार की दोपहर फसल चराने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 05:03 AM (IST)
फसल चराने को लेकर मारपीट, तीन चोटिल
फसल चराने को लेकर मारपीट, तीन चोटिल

सीतापुर : थाना क्षेत्र के खपूरा गांव में शुक्रवार की दोपहर फसल चराने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। इससे तीन लोग चोटिल हो गए। खपूरा निवासी रसूल व अभिषेक गुरुवार को जानवर चराने गए थे। वहां दोनों ने मारपीट की। इसके बाद मामला शांत हो गया। शुक्रवार को फिर दोनों जानवर चराने गए और कल की घटना को लेकर फिर से मारपीट कर ली। दोनों गांव आए और परिवार को जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्ष के परिवारों के बीच भी कहासुनी हो गई और मारपीट हुई। इससे अभिषेक, सोनेश्वरी, रसूल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। अभिषेक पक्ष ने हवाई फायर करने का भी आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश राय ने बताया कि जानवर चराने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। हवाई फायर के आरोप गलत हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी