50 और मिले कोरोना संक्रमित, आठ स्वस्थ

जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 339 हो गई। होम आइसोलेट हुए 333 संक्रमित दो लखनऊ में भर्ती।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 10:46 PM (IST)
50 और मिले कोरोना संक्रमित, आठ स्वस्थ
50 और मिले कोरोना संक्रमित, आठ स्वस्थ

सीतापुर : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। शनिवार को 50 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 43 पुरुष व सात महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 16 व 17 वर्ष के किशोरों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

शहर के सुदामापुरी, विकासनगर, दुर्गापुरवा, सदर बाजार, घंटाघर, पुलिस लाइन में संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार को 50 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 339 हो गई है। इसी क्रम में 333 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि दो संक्रमितों का लखनऊ में उपचार हो रहा है।

उपचार के बाद आठ संक्रमित हुए स्वस्थ :

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में एक माह में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या 12 दर्शाई गई। शुक्रवार को यह आंकड़ा चार था। इस तरह शनिवार को आठ संक्रमित स्वस्थ हुए। वहीं शनिवार को 3492 लोगों का सैंपल लिया गया। 37 लोगों का सैंपल रिपीट किया गया।

स्टेडियम व सभी सीएचसी में वैक्सीनेशन का मेगा शिविर :

रविवार को शहर के ध्यानचंद स्टेडियम और सभी सीएचसी पर कोविड वैक्सीनेशन का मेगा शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से निर्धारित आयु वर्ग के लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। सीएमओ डा. मधु गैरोला ने बताया किसी वजह से वैक्सीनेशन से वंचित रह गए निर्धारित आयु वर्ग के लोग शिविर में वैक्सीन लगवा सकते हैं। सीएमओ ने 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से टीकाकरण की अपील की है। मेगा शिविर में को-वैक्सीन और कोविशील्ड दोनों डोज उपलब्ध रहेगी। शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पहली और दूसरी डोज दी जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी