दो कालेजों के छात्रसंघ चुनाव में 26 पर्चे बिके

सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में विभिन्न पदों पर होने वाले छात्रसंघ च

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 10:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 10:52 PM (IST)
दो कालेजों के छात्रसंघ चुनाव में 26 पर्चे बिके

सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में विभिन्न पदों पर होने वाले छात्रसंघ चुनाव में 11 पर्चे बिके। इसमें दो छात्राओं ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन गुरुवार को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. सूर्य नारायण त्रिपाठी के मुताबिक छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कला संकाय के तीन प्रतिनिधि के पदों पर चुनाव होने हैं। इन पदों के लिए 11 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। नामांकन गुरुवार को 10 बजे से 2 बजे के बीच किया जा सकेगा। वापसी 2 बजे से 3 बजे तक, वैधता की जांच 3 बजे से 4 बजे तक, वैध प्रत्याशियों की सूची 4 बजे प्रकाशित होगी। मतदान 6 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक होगा। शोहरतगढ़ कार्यालय के मुताबिक शिवपति पीजी कालेज में 7 अक्टूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल प्रताप चंद के मुताबिक 6 पदों के लिए 13 पर्चों की बिक्री हुई है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 पर्चे खरीदे गए हैं, महामंत्री पद के लिए दो और उपाध्यक्ष के लिए एक, पुस्तकालय, कला संकाय पुरुष व महिला, विज्ञान प्रतिनिधि के लिए एक-एक पर्चे की बिक्री हुई है। गुरुवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे तथा नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन दोपहर में तीन बजे तक कर दिया जाएगा। नाम वापसी की तिथि तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे से एक बजे तक व अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन दोपहर तीन बजे तक होगा।

chat bot
आपका साथी