अपनों के बीच का होगा अध्यक्ष: जोशी

By Edited By: Publish:Sun, 20 Jul 2014 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jul 2014 10:33 PM (IST)
अपनों के बीच का होगा अध्यक्ष: जोशी

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी अब पार्टी के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्व देगी। पार्टी का जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के बीच का ही होगा। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। खोए जनाधार को वापस लाना है।

यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रकाश जोशी ने कहीं। वह रविवार को लोनिवि रेस्ट हाऊस पर कांग्रेस पार्टी जिला इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि ब्लाक, विधानसभा व जिला इकाई के पदाधिकारियों के आपसी राय मुशायरा के बाद ही अगस्त के पहले व दूसरे सप्ताह में अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पूरे प्रदेश की समीक्षा करके राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व को 25 से 26 जुलाई तक रिपोर्ट दिया जाएगा। जोशी ने कहा कि यूपीए-टू सरकार ने गरीबों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों, महिलाओं, किसानों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार ने लाभ पहुंचा था। उसे आमजन तक पार्टी कार्यकर्ता नहीं पहुंचा पाए। जिससे जनता विपक्षी दल भाजपा के झूठे वादों अच्छे दिन आने की बात पर भरोसा जताकर जमकर वोट कर दिया। मोदी सरकार बनने के डेढ़ माह बाद जनता महंगाई कम न होने पर धोखा महसूस कर रही है। इसका जबाब महाराष्ट्र व हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके देंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूंजीपतियों के धन से चुनाव लड़ा था। महंगाई के रूप में इसकी वापसी हो रही है। जोशी ने सभी ब्लाकों के एक-एक पदाधिकारियोंसे रूबरू होकर अध्यक्ष पद के दावेदारों का बायोडाटा भी लिया।

समीक्षा बैठक में कांग्रेस पार्टी के जोन-6 प्रभारी वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री नर्वदेश्वर शुक्ल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, चौधरी सुधीर किसान, सच्चिदानंद पांडेय, कैलाश पंछी, काजी सुहेल, कैलाश वाजपेयी, केके त्रिपाठी, अब्दुल सलाम, दिनेश वर्मा, मंगेश दूबे, मोहरत राव, देवेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू, राधेश्याम पांडेय, राजेश सिंह, अनिल सिंह, अतहर अलीम, अनवारुल हक खा व डा. प्रमोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी