संयम व सादगी का संदेश देता है क्षमावाणी पर्व

संसू इकौना(श्रावस्ती) श्रीदिगंबर जैन मंदिर श्रावस्ती में रविवार को क्षमावाणी पर्व का आयोजन हुअ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:13 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:26 AM (IST)
संयम व सादगी का संदेश देता है क्षमावाणी पर्व
संयम व सादगी का संदेश देता है क्षमावाणी पर्व

संसू, इकौना(श्रावस्ती): श्रीदिगंबर जैन मंदिर श्रावस्ती में रविवार को क्षमावाणी पर्व का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बहराइच जिले के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह रहे। कार्यक्रम में बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रांतों के जैन अनुयायी शामिल हुए।

विधायक ने कहा कि क्षमावाणी पर्व सुख और शांति का संदेश देता हैं। यह पर्व सिर्फ जैन अनुयायियों को ही नहीं अपितु संपूर्ण समाज को अहंकार व क्रोध का त्याग कर संयम के रथ पर सवार होने और उच्च विचारों को अपनाते हुए सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर जैन समाज के बच्चों ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अभय जैन, सुधीर जैन, महेंद्र जैन, डिपल जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी