दिन में छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं से मौसम रहा सुहावना

बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय धूप भी निकली। धूप के चलते गर्मी भी रही। हवा चलने पर मौसम सुहावना हो गया। शाम के समय अचानक आसमान में काले बादल उमड़ते रहे। बारिश की आशंका बनी रही लेकिन बारिश नहीं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:05 AM (IST)
दिन में छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं से मौसम रहा सुहावना
दिन में छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं से मौसम रहा सुहावना

शामली, जेएनएन। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय धूप भी निकली। धूप के चलते गर्मी भी रही। हवा चलने पर मौसम सुहावना हो गया। शाम के समय अचानक आसमान में काले बादल उमड़ते रहे। बारिश की आशंका बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई।

बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा भी चली। सुबह नौ बज के करीब कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। दस बजे के करीब हल्की धूप निकल गई। बादलों के बीच कभी धूप कभी छांव का दौर जारी रहा। दोपहर के समय तेज धूप से गर्मी रही। हालांकि तेज हवा भी चलती रही। तेज धूप से गर्मी में बेहाल रहा। लोगों के माथे से पसीना चलता रहा। दोपहर के समय धूप से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते नजर आए। वही महिलाएं ने भी धूप से बचने के लिए छाता का सहारा लिया। शाम के समय अचानक आसमान को काले बादलों ने घेर लिया। आसमान में बादल घूमते रहे। घने काले बादलों का नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ठंडी हवा भी चलती रही। आसमान में घने बादल व ठंडी हवा के चलते मौसम ठंडा रहा। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। नगर स्थित सिद्धपीठ भाकू वाला मंदिर स्थित शिव शंकर की बड़ी मूर्ति बादलों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोग अपनी छतों से ही भोले शकर के दर्शन कर रहे थे। बादलों के चलते बारिश की आशंका बनी रही, लेकिन बारिश नही हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की आशंका जताई है।

chat bot
आपका साथी